Uncategorized

लोगों को बटंची चाकू लेकर डराने धमकाने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गई आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

धमतरी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली कि तीन व्यक्तियों द्वारा दानीटोला बरपारा में लोहे के तलवार एवं चाकू गुमा धारदार हथियार एवं स्प्रिंगदार धारदार बटंची को लेकर मोहल्ले वालो को उस धमका रहा था। जिससे आस पास के मोहल्ले वाले लोग काफी भयभीत हो गये थे। जिसे स्टॉफ एवं गवाहों के जरिये आरोपी को तलवार लहराते रंगे हाथ पकड़ा है।जो तलवार रखने को लहराने के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।पकडे गए आरोपियों में गोविन्दा उर्फ तेजराम यादव पिता चित्रसेन यादव 22 वर्ष निवासी अछोटा थाना अर्जुनी जिला धमतरी,कामता यादव पिता स्व० प्रताप यादव 23 वर्ष निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी।पुरन मेश्राम पिता गणेश मेश्राम 23 वर्ष निवासी रिसाईपारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ०ग०)।

इन तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा आर्म्स एक्ट 25,27 के तहत कार्यवाही की गई एवं आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सायबर प्रभारी को ऑनलाईन बटंची चाकू ,धारदार हथियार मंगवाने वालों पर लगातार नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है।शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही किये जा रहे हैं।उक्त कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी निरी. ब्रिजेश तिवारी, सउनि.रमेश साहू,कमिल चंद सोरी,प्रआर.असवन भूआर्य,आर.अकुंश नंदा, अनुराग पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!