Uncategorized

महिला ने लगाया आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। अर्चना गिरी गोस्वामी पति स्व. श्री चन्द्रशेख गिरी गोस्वामी 41 वर्ष निवासी ग्राम मरौद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 19 नवंबर 2023 को अपने घर में आये मेहमान टोपेन्द्र वर्मा घर की छत पर मोबाईल से बातचीत कर रहा था तभी रात्रि 11 बजे एक कार एवं मोटर सायकल में 5-6 लोग आए और 1 लड़का घर में घुसा था। आवाज लगाने पर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गये व लड़को को पकडऩे के लिए लाठी-डण्डा लेकर दौड़ाया, लेकिन एक लकड़ा मोटर सायकल में धमतरी की ओर भागा व बाकी लोग कार से रायपुर की ओर भाग गया। पकड़ में आने पर उक्त अज्ञात व्यक्ति को पहचान सकते है । उन्होने आगे बताया कि एक माह पूर्व 15 अक्टूबर 2023 को मेरे पति चन्द्रशेखर गिरी गोस्वामी की उनके भाईयों ने सम्पत्ति विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी तथा मेरा भी पैर तोड़ दिये थे। पति की हत्या के बाद इसकी पूर्व पत्नि प्रभा गोस्वामी एवं आरोपी हेमेन्द्र व हेमगिरी की पत्नि दिशा व चन्द्रकांता द्वारा कई बार विवाद किया गया व मुझे लगातार घर से भगाने का प्रयास कर रहे। पति की मृत्यु के संबंध में मेरे घर के किरायेदार बद्रीप्रसाद साहू का किराना स्टोर्स है एवं प्रज्ञा मेडिकल स्टोर्स है जिसके दुकान पर सीसी कैमरा लगा है, जो कि 15 अक्टूबर एवं 19 नवंबर को बंद था, जिससे किसी भारी षडयंत्र की मुझे आशंका है। प्रार्थी ने आगे बताया कि वह घर में अकेली रहती है जिससे किसी अनहोनी की आंशका है। उक्त घटना की सुक्ष्मतता से जांच कर कठोर कार्यवाही करने की उसने मांग की है। कुरुद थाना प्रभारी दीपा केवंट ने शिकायत के आधार उक्त अज्ञात ब्यक्ति को पकडऩे वाले लड़को को बुलाया गया था लेकिन शिकायकर्ता ने उक्त पकडऩे वाले को थाने मे पेश नहीं किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!