Uncategorized

20 में 18 कांग्रेसी पार्षद नहीं दिला पाये पार्टी की अपने वार्ड में बढ़त

ग्रामीण क्षेत्रो में मिली बढ़त से मिली कांग्रेस को जीत, शहरी क्षेत्र में स्थिति रही खराब

भाजपा के सभी पार्षदों के वार्डो में भाजपा को मिली बढ़त
धमतरी। गत विधानसभा चुनाव में धमतरी विस से कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार साहू को 2606 मतों से जीत मिली। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ग्रामीण मतदाताओं तय की नहीं तो शहर क्षेत्र में स्थिति काफी कमजोर रही। वैसे तो नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन मात्र दो कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी को अपने वार्ड में बढ़त दिलाने में सफल रहे जबकि शेष पार्षदों के वार्डो में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ गई।
बता दे कि कांग्रेस के पास नगर निगम में विस के पूर्व 21 पार्षद थे। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड पार्षद लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया जिसके चलते पार्टी द्वारा उन्हें 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है। ऐसे में निगम में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 20 रह गई है। इनमें से मात्र दो पार्षद रुपेश राजपूत रिसाईपारा पूर्व और सोमेश मेश्राम डाकबंगला वार्ड ने ही अपने वार्ड में कांग्रेस को बढ़त दिलाई जबकि शेष पार्षद बढ़त दिलाने में नाकाम रहे। निगम अन्तर्गत 40 वार्डो में से हटकेश्वर, शीतलापारा, नवागांव, औद्योगिक वार्ड, महंतघासीदास वार्ड, कोष्टापारा, ब्राम्हण पारा, जालमपुर, मां विंध्यवासिनी वार्ड, सदर दक्षिण, गोकुलपुर, महिलासागर वार्ड, मराठापारा, पोस्ट आफिस वार्ड, बनियापारा, नयापारा, सुभाष नगर वार्ड, टिकरापारा ऐसे वार्ड है जहां कांग्रेस के पार्षद है और इन वार्डो में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ी।

ऐसे में यह मंथन का विषय है कि आखिरकार जिन वार्डो में कांग्रेस के पार्षद है वहां भी पार्टी क्यो लीड नहीं ले पाई। इसके अलावा निगम अन्तर्गत 19 वार्डो में भाजपा या उनके समर्थित पार्षदों को जीत मिली है और सभी 19 वार्डो में भाजपा पार्षदों ने पार्टी प्रत्याशी रंजना साहू को लीड दिलाने में सफल रहे। इसी का परिणाम है कि शहर में भाजपा को 14 हजार मतंो से बढ़त मिली। यदि ग्रामीण क्षेत्रो में थोड़ी ज्यादा मेहनत की जाती तो शायद आज स्थिति और परिणाम कुछ और हो सकता था। जिस प्रकार कांग्रेस को शहर में आत्ममंथन की आवश्यकता है उसी प्रकार भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रो में हार का कारण तलाशने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!