मध्यप्रदेश

27 को मिलेगी प्रदेश को दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

भोपाल। प्रदेश को जल्द ही दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही हैै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 पर इन गाड़ियों को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दोनो ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रस्तावित समय-सारणी भी आ गई है। वहीं मंगलवार दोपहर 2.20 बजे वंदे भारत का रैक जबलपुर स्टेशन पहुंच। ट्रेन भोपाल से 130 किलोमीटर की रफ्तार से जबलपुर आई और दोपहर 2ः50 बजे जबलपुर से फिर रवाना हुई।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को सुबह करीब 10.30 बजे इन दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। 40 मिनट के इस कार्यक्रम में पीएम 8-8 कोच की 2 गाड़ियों को रवाना करेंगे। इनमें से एक ट्रेन जबलपुर और दूसरी इंदौर रवाना होगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस रानी कमलापति नहीं बल्कि भोपाल स्टेशन से चलेंगी।

समय को लेकर प्रस्ताव तैयार

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन इंदौर से जबलपुर के बीच चलेंगी। वंदे भारत एक ट्रेन नंबर से इंदौर-भोपाल के बीच चलेगी, फिर दूसरे नंबर से यही ट्रेन भोपाल-जबलपुर के बीच का रास्ता तय करेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस 20911-12 और 20951-52 रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं।

इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। वंदे भारत इंदौर से सुबह 5.50 बजे निकलेगी और 3.20 घंटे में भोपाल पहुंचेगी। यहां इसका हॉल्ट रानी कमलापति (आरकेएमपी) नहीं बल्कि भोपाल रेलवे स्टेशन होगा। भोपाल से ये ट्रेन सुबह 9.25 बजे रवाना होगी। दो बजे ट्रेन जबलपुर पहुंचेगी। इस तरह 8.40 घंटे में यह इंदौर से जबलपुर का सफर पूरा करेगी। हालांकि यह प्रस्तावित समय सारणी है, इस पर अंतिम निर्णय बाकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!