Uncategorized

गणतंत्र दिवस की तैयारी व प्रेशर हार्न पर कार्यवाही करने के संबंध में एसपी प्रशांत ठाकुर ने दिये निर्देश

परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के दिये निर्देश

नये कानून के संबंध में थाना चौकी में कार्यशालाआयोजित करने एवं जागरूकता अभियान चलाने कहा

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय धमतरी में नये कानून एवं गणतंत्र दिवस कि तैयारी एवं प्रेशर हार्न पर कार्यवाही करने के संबंध में मिटिंग किए,जिसमें जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल हुए।पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस कि तैयारी को लेकर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।नये कानून के संबंध में सभी थाने चौकी में कार्यशाला आयोजित करने के भी निर्देश दिये।एवं अभियान चलाकर अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिये गए। प्रेशर हार्न पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये,यातायात व्यवस्था में सुधार एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात व्यवस्था में भी सुधार लाने,जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।आगामी होने वाले परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये।समीक्षा मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,डीएसपी. श्रीमती रागिनी मिश्रा,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,एसडीओपी. कुरूद के.के. वाजपेयी,उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मणिशंकर चंद्रा,डीएसबी. प्रभारी निरी.प्रणाली वेद्य,स्टेनो अखिलेश शुक्ला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!