Uncategorized

मकेश्वर वार्ड की गलियों में उतरे निगम आयुक्त, समस्याएं देख अधिकारियों को समाधान करने दिए निर्देश

धमतरी- नगर निगम आयुक्त विनय कुमार और उपायुक्त पीसी सार्वा ने अधिकारियों के साथ मकेश्वर वार्ड का दौरा किया। इस दाैरान उन्होंने विभिन्न गलियों में जाकर समस्याएं देखी और लोगों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बनाएं ताकि लोगों को सुविधाएं दी जा सकें। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से समय पर यूजर चार्ज देने की अपील की। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश सिन्हा ने निगम आयुक्त को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को बताते हुए समाधान पर जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई और गलियों व नालियों की हालतो के बारे में भी आयुक्त को विस्तृत जानकारी दी। इतना ही नहीं उन्हें मौका दिखाते हुए समाधान पर जोर दिया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गलियों, नालियों के मरम्मत कार्य और निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करें ताकि जल्द काम शुरू करवाए जा सकें। स्वच्छ शहर बनाने के लिए लोगों का योगदान बहुत जरूरी है। घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कर्मचारियों को सौंपे। स्थानीय निवासियों ने वार्ड का दौरा करने के लिए निगम आयुक्त का आभार जताया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का अब प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी। इस दौरान ऑडिटोरियम का भी निगम अधिकारियो ने जायजा लिया और कार्य की तीव्रता बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रमुख नाली निर्माण के कार्यों को भी देखा गया। आज के निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता विजय खलखो, सहायक अभियंता महेंद्र जगत और प्रकृति जगताप, उप अभियंता कमलेश ठाकुर, लोमस देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी मोहम्मद शेर खान तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!