Uncategorized

अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम भानपुरी में लगाया गया चलित थाना

धमतरी पुलिस द्वारा"मितान के धियान" महाअभियान के तहत शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए लगाया गया था चलित थाना

धमतरी थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा ग्राम भानपुरी में ग्राम में शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए चलित थाना लगाया गया था।चलित थाना में अधिक संख्या में भानपुरी के ग्रामवासी उपस्थित थे जिनकी समस्या सुनी गई एवं नये कानून के बारे में भी जानकारी दी गई, वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों को कोई शिकायत या सूचना देने कंट्रोल रूम धमतरी एवं डीएसपी.धमतरी थाना प्रभारी अर्जुनी का मोबाइल नंबर भी दिया गया।चलित थाना लगाकर लोगों को कानून के प्रति लोगों में जागरूकता लाने अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य पुलिस जन चौपाल लगाकर लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है।
आज कल सायबर संबंधी अपराध बढ़ गए हैं जिसके संबंध में जानकारी देकर बचने के संबंध में जानकारी दी गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह द्वारा भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के वायु सेना में भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भी भर्ती में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया,जिसके लिए धमतरी पुलिस द्वारा नि:शुल्क फिजिकल एवं लिखित परीक्षा के लिए तैयारी एवं मार्गदर्शन दिये जायेंगे।
भानपुरी के ग्रामवासियों को नये कानून की जानकारी एवं साइबर अपराध जैसे लॉटरी लगने,टॉवर लगाने,एटीएम चालू करने के नाम से फर्जी कॉल्स आते है जिससे बचने की धमतरी पुलिस द्वारा ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों से अपील कर जागरूक किया जा रहा है।थाना प्रभारियों द्वारा गांव गांव में जाकर ग्रामीणों के शिकायत एवं समस्या निवारण के लिए लगातार चलित थाना लगाया गया जा रहा है, जिसके माध्यम से शिकायतों एवं समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,डीएसपी. सुश्री नेहा पवार,थाना प्रभारी प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,प्रआर.खोमेंन्द्र भारद्वाज,आर.खेमू हिरवानी, संजय ठाकुर,थाना अर्जुनी स्टॉफ ग्राम भानपुरी के सरपंच सहित ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!