Uncategorized

अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध कुरूद पुलिस द्वारा की गई वैधानिक कार्यवाही

कुरुद पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने हेतु सफेद टीव्हीएस.स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में ले जा रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी कुरुद द्वारा रेड की कार्यवाही की गई।जहां पर सफेद रंग के मोटर साइकिल टीव्हीएस. स्पोर्ट्स में कुमन महानंद पिता बेनुधर महानंद 28 वर्ष चारभाठा,थाना मगरलोड नाम का व्यक्ति अपने मोटरसायकिल में एक प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने ले जा रहा था जहां पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी कुमन महानंद पिता बेनुधर महानंद के पास से एक प्लास्टिक बोरी में 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3200रूपये एवं प्रयुक्त टीव्हीएस. स्पोर्ट्स क्र. सी.जी.05 ए.ई.7681 मोटरसाइकिल कीमती 15000 रूपये जुमला कीमती 18200रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरूण साहू,सउनि. कमिल चन्द्र, सोरी,आर.संतोष ध्रुव,महेश साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!