Uncategorized

अस्पताल ले जाने के पूर्व ही एम्बुलेंस में गर्भवती महिला स्वस्थ बच्ची को दिया जन्म

धमतरी। आज सुबह एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी तभी प्रसव हेतु महिला को अस्पताल ले जाने एम्बुलेंस बुलाया गया जिसके पश्चात एम्बुलेंस से अस्पताल जाने के दौरान ही रास्ते में ही एम्बुलेंस में ही महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुरी निवासी ईशा साहू पति धर्मेन्द्र साहू को प्रसव पीड़ा होने पर रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था से सम्पर्क कर एम्बुलेंस बुलाया गया।

जिसके पश्चात तत्काल एम्बुलेंस निवास पर पहुंची और गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाने निकली इसी दौरान सुबह 9.18 बजे जैसे ही एम्बुलेंस घड़ी चौक के पास पहुंची रास्ते में एम्बुलेंस में ही महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी पश्चात जच्चा, बच्चा दोनो की सेहत बेहतर बताई जा रही है। इस दौरान एम्बुलेंस में जच्चा ईशा साहू का सास परमाबाई साहू, मितानिन चूड़ामणि देवदास भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!