मध्यप्रदेश

रोजगार सहायकों का वेतन 9 से बढ़ाकर 18 हजार

भोपाल। लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ग्राम रोजगार सहायकों की पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब 20 हजार ग्राम रोजगार सहायकों की पंचायत को संबोधित करते हुए उनका वेतन दोगुना करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सहायक मेरा किएशन है, नल-नील की तरह जुटे हैं। थोड़ा देरी भी हुई है, अब नौ हजार रुपए में काम नहीं चलता है। इसलिए मैं तत्काल रोजगार सहायकों का वेतन 9 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गड़बड़ी करने पर सेवा समाप्ति नहीं होगी, निलंबित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिवों की नियुक्तियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

मातृत्व और पितृत्व अवकाश

मातृत्व और पितृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में रोजगार सहायकों के स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित कायों में पंचायत सचिवों के समान ही व्यवहार किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक नियम बनाए जाएंगे। सामान्य अवकाश सहित प्रसूति अवकाश आदि की सुविधा भी मिलेगी। मातृत्व अवकाश के साथ ही पितृत्व अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।

नल-नील की अहम भूमिका

सूचना क्रांति के युग में शासन की किसी भी योजना का क्रियान्वयन बिना कंप्यूटर और लैपटॉप के संभव नहीं है। आपने फिजिकल का डिजिटल से मेल कराने का कार्य भी किया है। रामकाज, सेतु निर्माण हेतु भगवान श्रीराम की बानर सेना में नल-नील की अहम भूमिका रही थी। नल-नील की तरह ही मेरे रोजगार सहायकों ने मनरेगा को व्यवस्थित कर संचालित करने का कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!