Uncategorized

बाजार पारा नगरी में 5 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार ,1550 रूपये व ताश पत्ती जप्त

थाना प्रभारी नगरी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजार पारा नगरी में कुछ व्यक्तियों के द्वारा 52 पत्ते ताश जुआ खेल रहें हैं की सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये तो 5 जुआडियान को पुलिस आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया,कुछ आरोपीगण पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर जुआ खेलते पांच पकड़े गये व्यक्तियों को नाम पता पूछने पर अपना नाम नारायण पिता दयालू राम नषिाद 35 वर्ष, हेमंत साहू पिता राजू साहू 25 वर्ष, नरसिंह पटेल पिता तुलाराम पटेल 34 वर्ष, ओमप्रकाश पटेल पिता नारायण पटेल 25 वर्ष. रितु कुमार पिता जमुनालाल साहू 29 वर्ष निवासी नगरी थाना नगरी का रहने वाला बताये मौके पर फड़ से तास के 52 पत्ते एवं कुल रकम 1550 रूपये नगदी समक्ष गवाहन के जप्त कर थाना नगरी के अपराध क्रमांक 34/24 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई.उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरी.टुमन लाल डडसेना,सउनि.श्रीराम पटेल, आरक्षक पंकज प्रधान,दुष्यंत सिन्हा,महाबली सलाम,हेमलाल ध्रुव की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!