Uncategorized

बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी कल प्रदर्शन

पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा को दी गई प्रदर्शन की जिम्मेदारी

धमतरी। बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले को लेकर धमतरी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 18 जून को होगा, हिंसा के लिए कांग्रेस ने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदर्शन कर सरकार को घेरा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा को दी गई है। उन्होने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक रणनीति बनाई है। धरना प्रदर्शन गांधी मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना का कहना है कि पीसीसी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धमतरी में आंदोलन को सफल बनाने तैयारी की जा रही है। बलौदाबाजार की घटना प्रदेश सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है। जैतखाम में तोडफ़ोड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई न कर सरकार की ओर से समाज को आंदोलन के लिए उकसाया गया। शातिपूर्ण आंदोलन में बाहरी तत्वों ने घुसपैठ कर माहौल बिगाड़ा अब सरकार के इशारे पर निर्दोष लोगों को भी मामले में फंसाकर गिरफ्तार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!