मध्यप्रदेश

बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप के सेल्स मैन से लाखों की लूट

Khargone: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने सेल्समैन से बंदूक की नोक पर डेढ़ लाख रूपये लूट लिए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 4 राउंड फायर किए जिससे पेट्रोल पंप पर काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे बड़वाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

बदमाशों ने सेल्समैन पर की फायरिंग

बड़वाह के महेश्वर रोड रत्नपुर फाटे स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने सेल्समैन का पर्सछीन लिया। घटना में सेल्समैन जितेन्द्र पटेल को दो से 3 जगह फायरिंग के दौरान छर्रे लगे हैं। तुरंत ही पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने घायल जितेन्द्र को बडवाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सको पर उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंची।

घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद

पेट्रोल पंप संचालक आशीष चौरसिया का कहना है कि पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने उनके और 2 अन्य लोगों के साथ लूट की। बदमाश लगभग एक से डेढ़ लाख रूपये लेकर भाग गए। बड़वाह थाने के टीआई जगदीश गोयल ने बताया कि कुछ लोगों ने पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने गोली चला कर लूट की है जिसमें एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस ने टीम गठित कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!