Uncategorized

अजय फाऊडेशन द्वारा किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। जगन्नाथ रथयात्रा पर्व पर अजय फाऊडेशन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें विधायक अजय चंद्राकर सहित बीजेपी के नेताओ, नगर के प्रबुद्ध नागरिको और अजय फाउंडेशन के सदस्यों ने फलदार पौधा लगाते हुए इनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। विधायक अजय चंद्राकर ने अजय फाउंडेशन परिसर में आम का पेड़ लगाकर जिले में अभियान की शुरुआत किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि सभी को पौधे लगाकर प्रकृति को संवारने में अपना योगदान प्रदान करना चाहिए। उन्होंने हाल ही में जहरीले गैस से नौ लोगों की मौत की दुर्दांत घटना बताते हुए कहा कि वह जिस कुएं में वे उतरे थे वहां ऑक्सीजन नहीं था। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि अजय फाउंडेशन में 11 अगस्त को तुलसी जयंती के दिन पंडित अतुल कृष्ण द्वारा तुलसी व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा साथ ही जल्दी यहां लाइब्रेरी का भी शुभारंभ होगा और ओपन जिम भी शुरू की जाएगी। यह सार्वजनिक हितों का स्थान और जन सेवा का केंद्र बनेगा इस परिसर को वाईफाई कनेक्टिविटी से भी लैस किया जाएगा ताकि यहां क्षेत्र के बच्चे उच्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इस अवसर पर अनिल चंद्राकर सुनील अग्रवाल मालक साहू रविकांत चंद्राकर रामस्वरूप साहू गौकरण साहू टेकराम साहू भूपेंद्र चंद्राकर कुलेश्वर चंद्राकर मोहन अग्रवाल राजेश पवार जीतेन्द्र अग्रवाल जितेंद्र चंद्राकर ऋषि सोनी कृष्णकांत साहू आनंद यदु कुलेश्वर चंद्राकर कामता साहू सुनील चंद्राकर संजू चंद्राकर भोजराज चंद्राकर मदन मोहबे प्रसन्ना नयाडू मनीष अग्रवाल इमरान बेग मलय चंद्राकर प्रभात बैस आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!