Uncategorized

परखंदा स्कूल की श्रुति साहू और योगिता निषाद को मिला सम्मान राशि

मूलचंद सिन्हा
कुरुद । शासकीय उमावि परखंदा की श्रुति साहू और योगिता निषाद का चयन स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत दिल्ली में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता मे नेटबाल के लिए हुआ था। प्राचार्य हीराराम साहू ने बताया उक्त प्रतियोगिता मे श्रुति साहू और योगिता निषाद ने काँस्य पदक पर कब्ज़ा किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक मे छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 हजार, रजत पदक मे 15 हजार और काँस्य पदक मे 10 हजार की राशि देकर सम्मानित किया जाता है। उक्त सम्मान राशि जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले के द्वारा और सस्था के प्राचार्य की उपस्थिति मे प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी हरीश देवांगन, बीईओ रविन्द्र कुमार मिश्रा, एबीईओ चंद्र कुमार साहू, संकुल सनमवक टोमन लाल ध्रुव, विकासखंड श्रोत सामन्यवक कुलेश्वर सिन्हा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष तारा गिरेंद्र साहू व्यायाम शिक्षक गोपाल कुमार साहू, पोखन कुमार यादव, प्रकाश कुमार चंद्राकर, प्रवीण कुमार साहू, रविंद्र कुमार साहू, यशवंत कुमार नेताम, कुंती साहू, सूरज प्रकाश डहरे, संजीव कुमार बंजारे, उमाशंकर निर्मलकर, राजेश कुमार साहू, नरेंद्र कुमार बंजारे, पुष्पांजलि देवांगन, वसुंधरा कुशवाहा, घनश्यम यादव, प्रधान पाठक प्रवीण कुमार साहू, हेमंत कुमार साहू ईश्वर साहू, पुष्पा साहू आदि ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!