Uncategorized

अधिकारी-कर्मचारियों को क्लार्ट एप्प का दिया गया प्रायोगिक प्रशिक्षण

एप संचालन के दौरान आनी वाली समस्याओं को दूर करने के बताये गये उपाय

धमतरी/ जिले में गिरते हुए भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार पर जिले के जल संसाधन, वन, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को क्लार्ट एप के जरिये मिट्टी और जल संरचनाओं के लिए डिजाईन बनानें और उनके निर्माण में आने वाली लागत इत्यादि के संबंधी में प्रशिक्षण बीते दिनों जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रदान किया गया। इस क्लार्ट एप का उपयोग मैदानी स्तर पर करने के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराने आज इन अधिकारी- कर्मचारियों को ग्राम सोरम के जल स्त्रोत में उपयोग कर इसकी सार्थकता जांची। इस दौरान एप संचालन के दौरान आने वाली समस्याआंे को दूर करने के उपाय भी मौके पर ही बताये गये।

उल्लेखनीय है कि जिले में जल संरक्षण हेतु निर्मित की जा रही जल संरक्षण संरचनाओं में वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग करते हुए भू-जल स्तर की परख करने में यह एप उपयोगी साबित होगा। इस एप में जिले के भू-जल स्तर एवं जमीन के अंदर मिट्टी की स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। नक्शा के माध्यम से इस अलग-अलग रंगों में विभाजित किया गया है, जिसमें लाल रंग वाले गांव में पानी ऊपरी सतह पर रहेगा, हरा रंग वाले गांवों में पानी रिचार्ज होगा और और पीला रंग धीरे-धीरे नीचे जाएगा और बैगनी रंग पहाड़ी क्षेत्र को दर्शाता है। अभियंताओं को इस एप का उपयोग करते हुए कार्ययोजना बनाने कहा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!