Uncategorized

कुरूद पुलिस ने अवैध नशीली दवाईयों पर की वैधानिक कार्यवाही

कुल 211टैबलेट कीमती, बिक्री रकम सहित 5,788 रूपये किया गया जप्त

एसडीओपी. कुरूद श्रीमति रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरूण साहू एवं थाना स्टॉफ द्वारा लगातार नजर रख कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की 1 व्यक्ति एपीजे अब्दुल कलाम गार्डन के पास शिक्षक कॉलोनी रोड कुरूद में 1 पीला रंग के कैरी बैंग में नशीली दवाई रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंंचकर घेराबंदी कर आरोपी को नशीली दवाई को अवैध रूप बिक्री करते पकडे़ गये।आरोपी के कब्जे से सपास -ट्रांसन प्लस कैप्सूल एवं स्पस्मो प्रोक्सीवों प्लस तथा अल्फा टैबलेट नाम की नशीली दवाई मिलने पर मौके पर कार्यवाही कर अपराध सदर धारा पाये जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप. क्र.313/24 धारा 22 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी परमेश्वर ढीमर पिता गोपाल ढीमर 24 वर्ष सरोजनी चौक कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।1,358 रूपये एवं बिक्री रकम 4,430 रूपये जुमला रकम 5,788 रूपये जप्त किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरुद निरीक्षक अरूण साहू, उनि.रविन्द्र कुमार साहू, सउनि.हेमंत ध्रुव, प्रआर. राजेश चन्द्राकर आरक्षक त्रिवेन्द्र सिरमौर, पूनमचंद सोनवानी, महेश साहू, संदीप पांडे, रविशंकर कंवर, मानक लाल साहू, महिला आरक्षक शिवा यादव थाना कुरूद की भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!