Uncategorized

महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को वितरित किए गए पौधे

धमतरी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त की राशि हस्तांतरित की गई। आज धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सोरम के ग्राम बेलतरा में महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को ’एक पेड़ मां के नाम’ रोपित करने हेतु 210 नग फलदार पौधों का वितरण वन विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर संलग्नाधिकारी श्री बी.के. लकरा, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण धमतरी श्री राकेश कुमार तिवारी, सुपरवाइजर महिला बाल विकास विभाग श्रीमती सरिता कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता ध्रुव, अध्यक्ष वन प्रबंधन समिति बेलतरा श्री श्याम सुंदर सिन्हा, श्री अशोक सिन्हा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!