मध्यप्रदेश

Assembly elections: गरीब कल्याण और विकास के नाम पर चुनाव में उतरेगी भाजपा

भोपाल। इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की तैयारियों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक मंगलवार रात प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश भाजपा कार्यालय, भोपाल में करीब चार घंटे चली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, समेत अन्य नेताओं की मौजूद रहे।

कोर कमेटी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी रणनीति बनाई गई। हालांकि यात्रा के प्रोग्राम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। मुख्यमंत्री ने भी जन आशीर्वाद यात्रा के साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की है। इसके पहले हुई चर्चा के अनुसार यात्रा पांच स्थानों से शुरू करने की तैयारी थी जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों से शुुरुआत कराने की बात कही गई जिस पर आज फिर चर्चा हुई है। इसके पहले हुई जन आशिर्वाद यात्राओं में अकेले सीएम शिवराज शामिल होते रहे हैं। इसके पूर्व प्रदेश के 127 बीजेपी विधायकों और 28 सांसदों के साथ बीजेपी संगठन मंगलवार शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद कर उन्हें उनके क्षेत्र को लेकर मिले फीडबैक से अवगत कराया गया।

हर विधानसभा में बढ़ाएंगे पहुंच

भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी ने तय किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव गरीब कल्याण और विकास के नाम पर लड़ा जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और सरकार के लोग विधानसभाओं में जाकर काम करेंगे। पार्टी ने तय किया है कि हर विधानसभा में पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही यह भी तय हुआ है कि पार्टी का जो संकल्प पत्र बनेगा वह जन आकांक्षाओं के आधार पर बनेगा। इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश भर में लोगों के सुझाव लिए जाएंगे और उसके आधार पर संकल्प पत्र की भूमिका तय की जाएगी। कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने यह जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!