Uncategorized

मोमोज खाने से चार लोग हुए बीमार, फूड एवं सेफ्टी विभाग ने जब्त किया मोमोज का सैम्पल

धमतरी में मोमोज खाने से 4 लोग बीमार हो गए हैं.सभी को इलाज के लिए मसीही अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज जारी है वही फूड एवं सेफ्टी विभाग ने मोमोज बनाने वाले के घर दबिश देकर मोमोज सहित अन्य सामग्रियों को जब्त कर सैंपल लेकर जांच लिए भेजा है.बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के रामबाग में मोमोज का ठेला लगाता है. जहां पर लोगों ने मोमोज खाया था. खाने के दूसरे दिन सुबह सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गया… इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो फूड प्वाइजनिंग होने की बात डॉक्टर द्वारा कही गई.फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में जारी है. फूड एवं सेफ्टी विभाग का कहना है कि मोमोज सहित उसमें इस्तेमाल होने वाले सामानों को जब्त किया गया है.और सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!