Uncategorized
चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक ओंकार साहू ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित


धमतरी। महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के आज जन्म जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत आमदी में उनकी प्रतिमा पर विधायक ओंकार साहू ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वार्ड पार्षद चितेंद्र साहू एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने आजाद जी के बलिदान और देशभक्ति को नमन किया। विधायक ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी का जीवन हम सभी के लिए साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

