फूड, गुमास्ता लाइसेंस, एचएसआरपी नंबर प्लेट,सौर ऊर्जा पैनल शिविर का बड़ी संख्या में व्यापारियों ने उठाया लाभ
कलेक्टर, महापौर व निगम आयुक्त ने किया धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ
व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरकारी और आवश्यक व्यापारिक सेवाएं प्रदान करना है शिविर का उद्देश्य -राजा रोहरा

धमतरी। धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आज पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला आमापारा में प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक विशाल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे फूड लाइसेंस, गुमास्ता लाइसेंस, एचएसआरपी नंबर प्लेट, सौर ऊर्जा पैनल शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही व्यापारियों को सिक्का वितरण बैंक द्वारा किया गया।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, महापौर रामू रोहरा व निगम आयुक्त प्रिया गोयल द्वारा धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एक ही स्थान पर सरकारी और आवश्यक व्यापारिक सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वे समय, संसाधन और भागदौड़ से बच सकें। राजा रोहरा ने कहा कि यह शिविर न केवल व्यापारिक जरूरतों का समाधान किया, बल्कि व्यापारियों को एकजुट कर संगठन की शक्ति का परिचय दिया। शिविर से व्यापारियों को योजना का लाभ उठाने में काफी सुविधा हुई। शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। और लाभ लिया। शिविर में मुख्य रुप से निगम उपायुक्त पीसी सार्वा, निगम राजस्व विभाग सभापति नरेन्द्र रोहरा, राजा रोहरा, कैलाश कुकरेजा, आलोक पाण्डेय, कन्हैया कामरानी, प्रमोद पाण्डेय, मोहित दुग्गड़, देशांत जैन, रमेश दीवानी, रमेश मिन्नी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

