Uncategorized

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता न्याय यात्रा में हुए शामिल

धमतरी। कांग्रेस की न्याय यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में जिले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा में अपनी उपस्थित दी। जिसमें प्रमुख रुप से विधायक ओंकार साहू, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा सहित महामंत्री आषुतोष खरे, उपाध्यक्ष संजू साहू, पवन यादव,सूरज पासवान सहित सैकड़ो पदाधिकारी न्याय यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार के लचर कानून व्यवस्था, निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार, और लगातार बढ़ रहे अपराध के खिलाफ न्याय यात्रा राज्य में क्रांति लाएगी और आने वाले समय मे राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखाने और सत्ता से उखाड़ फेंकने तैयार बैठी है। न्याय यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन सरकार की असफलता को दर्शाता है।लोग इस सरकार से 10महीनो में ही ऊब चुके हैं और अभी से परिवर्तन का मन बना चुके है। यात्रा में शहर ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जीके कुशल नेतृत्व में कदम से कदम मिलाया और सफल यात्रा की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!