Uncategorized

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर

जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित

जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल

धमतरी 07 अक्टूबर 2024/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जल जगार महोत्सव के समापन के अवसर पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का अवलोकन किया। इस मौके पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने पीकू मॉडल के संबंध में जानकारी दिया। नल को बंद करते ही नल के ऊपर लगे कैमरे ने उप मुख्यमंत्री सहित वहां मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों की फोटो बड़े एलईडी डिस्प्ले में दिखाई। इससे यह संदेश दिया गया कि पानी के बचाव करने वाले की लाइव फोटो प्रदर्शित कर उनको जल वीर के रूप प्रोत्साहित किया जा रहा है।
दरअसल पीकू मॉडल पूरी तरह अनुपयोगी धातु तत्वों या स्क्रैप मैटेरियल से निर्मित है। यह मॉडल लोगों को जल के बचाव और जल संरक्षण करने वालो को प्रोसाहित करने की अनूठी पहल है। इसमें स्क्रैप मटेरियल से मयूर के छोटे बच्चे की आकृति बनाई गई है। आकृति के मुख से पानी बाहर निकल रहा है, जो कि व्यर्थ पानी के बहाव को दर्शाता है। आकृति में 2 कैमरे लगे हुए है, जो पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने के लिए नल को बंद करने वाले की लाइव फोटो पास में लगे बड़े एलईडी स्क्रीन में दिखाता है। फोटो दिखने से पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने वाले को प्रोत्साहित करता है। साथ ही दूसरो को भी जल बचाव के लिए प्रेरित करता है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पीकू द वॉटर गार्जियन मॉडल के नल को बंद करके पानी के व्यर्थ बहाव को बंद किया। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री साव की फोटो बगल में लगे एलईडी स्क्रीन में दिखी। उन्होंने पीकू मॉडल का अवलोकन करते हुए जल संरक्षण को प्रेरित करने वाली इस विशेष मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पीकू मॉडल से लोगों में जल के बारे में जागरूकता फैलेगी। साथ ही लोग जल बचाव के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद औषधि के लिए बने रससाला स्टाल, खादी ग्रामोद्योग स्टॉल, जल चित्र स्टाल सहित अन्य स्टालों का अवलोकन किया एवं प्रदर्शनियों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!