Uncategorized

शरद पूर्णिमा पर आज होगी मंदिरो में विशेष पूजा- अर्चना व भजन कीर्तन

धमतरी। शरद पूर्णिमा पर्व 16 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के तहत शाम को शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर, मठमंदिर चौक स्थित जगदीश मंदिर, बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरो में भीड़ जुटी। इन मंदिरो में रात में विशेष पूजा, भजन कीर्तन सहित अन्य विविध कार्यक्रम होगें। पश्चात खीर का विशेष भोग लगा दूसरे दिन प्रसाद के रुप में वितरण किया जाएगा। विप्र विद्वत परिषद अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री एवं मीडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि धार्मिक मान्यतानुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर रात भर अपनी किरणों से अमृत वर्षा करता है। जो खुले आसमान के नीचे छत एवं अन्य स्थलो पर पात्रो में रखे खीर में गिरता है। इसे दूसरे दिन सेवन करने रोग दूर होते है। साथ ही कष्टो से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए शरद पूर्णिमा पर खीर का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन चंद्र देव के अलावा जगत के पालनहार भगवान विष्णु तथा कृष्ण पूजा का भी विधान है। शरद पूर्णिमा मुहूर्त सोलह अक्टूबर रात 8 बजकर 40 मिनट शुरु होगी। जो कि अगले दिन सत्रह अक्टूबर की शाम 4 बजकर 55 मिनट पर समापन होगा। इसलिए 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाना मंगलकारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!