मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी..

मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी है। रविवार को 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। उधर मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि एक-दो दिन बाद मानसून की गति थोड़ी धीमी रहेगी, 15 जुलाई से फिर प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि अगले 48 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर, उज्जैन, चंबल व ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, नर्मदापुरम व उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा भोपाल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। इस दौरान वेंकटनगर, सुवासरा में 120, कायमपुर में 110, अमरकंटक में 10, पनागर, जयसिंहनगर, करंजिया, जावरा में 90 मिलीमीटर तक पानी गिरा है।

अगले कुछ घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार की चेतावनी कहती है कि अनूपपुर, रतलाम, मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सतना, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, उज्जैन, आगर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!