Uncategorized

पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा नें खरेंगा, दोनर व झूरानवागांव उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण किया

अधिकांश सोसायटियो में धान उठाव में हो रही देरी, समस्याओ के निराकरण पर दिया जोर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा नें खरेंगा, दोनर एवं झूरानवागांव उपार्जन केंद्र का दौरा कर धान खरीदी का निरीक्षण किया । दोनर सोसायटी प्रबंधक नें बताया कि समिति को 64000 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है, जिसमे आज 1342 क्विंटल धान कि खरीदी किया जा चुका है इसी प्रकार झूरानवागांव उपार्जन केंद्र में 55000 क्विंटल लक्ष्य में से 15953 क्विंटल क़ी खरीदी किया जा चूका है।अधिकांश सोसायटी में धान उठाव में विलम्ब कि बातें सामने आयी। इस दौरान उन्होंने किसान की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियो से बात कर उनका निराकरण भी करते रहे। उनके साथ नगर, निगम के सभापति अनुराग मसीह,कांग्रेस नेता वसीम कुरैशी,महिला कांग्रेस कि अध्यक्ष घमेश्वरी साहू, अजय वर्मा,रामखिलवन साहू, ठेका राम चक्रधारी, प्रकाश साहू, मनमोहन साहू,राजेद्र साहू,अशोक साहू,अर्जुन ओझा, राजेंद्र भारद्वाज, ठाकुर राम यादव,विनोद साहू सहित आसपास क्षेत्र के किसान भाई एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!