Uncategorized

भाजपा महापौर पद के उम्मीदवार रामू जगदीश रोहरा व पार्षद प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत आज नामांकन का अंतिम दिन है। जिसके तहत धमतरी निगम कार्यालय आज काफी चुनावी माहौल नजर आया।आज भाजपा महापौर पद के उम्मीदवार रामू जगदीश रोहरा ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा, पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा, व पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। बता दे कि आज रामू रोहरा के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया। 29 जनवरी को नामांकन पत्रो की संवीक्षा, नाम वापसी व चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की सूची 31 जनवरी को प्रकाशित होगी। 11 फरवरी को मतदान 15 को मतगणना होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!