Uncategorized

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के साथ चैलेंज भी हारे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, दे इस्तीफा – महेन्द्र पंडित

सीएम के समधी टीकाराम कंवर ने जीता जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से चुनाव

जिला पंचायत क्षेत्र व नगरी नगर पंचायत में भाजपा की जीत में चुनाव प्रभारी महेन्द्र पंडित ने निभाई अहम भूमिका

धमतरी । त्रिस्तरीय पंचायत के तहत कल धमतरी-मगरलोड क्षेत्र में पंचायत चुनाव हुए मतदान के पश्चात मतो की गिनती हुई जिसमें परिणाम आ रहे है इस बार धमतरी के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 काफी हाई प्रोफाईल सीट माना जा रहा है। जिसकी चर्चा न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश में रही। क्योंकि उक्त सीट से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी टीकाराम कंवर भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। उक्त सीट चुनाव को लेकर राजनीति व बयानबाजी भी जारी रहा। उक्त सीट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि यदि इस सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज कर पाते है तो वे इस्तीफा दे देंगे। अब चुनाव परिणाम में भाजपा समर्थित टीकाराम कंवर ने जीत दर्ज कर लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं हो पाई थी। लेकिन परिणाम के पश्चात राजनीति गरमा गई है। इस संबंध में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के भाजपा चुनाव प्रभारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने पलटवार करते हुए कहा है कि अब परिणाम के बाद अपने चैलेंज पर रहते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें तत्काल अपने इस्तीफे का ऐलान करना चाहिए। वैसे भी जिस प्रकार जिले में निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस की दुर्गति हो रही है उससे भी नैतिकता के आधार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि महेन्द्र पंडित को प्रदेश संगठन ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था, चू्ंकि इस सीट से सीएम के समधी चुनाव लड़ रहे इसलिए पूरे प्रदेश की नजर इस क्षेत्र पर थी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चैलेंज के बाद यहां राजनीति और गरमा गई थी। इस सब चुनौतियों के बीच महेन्द्र पंडित ने बेहतर चुनाव प्रबंधन व कुशल रणनीति के दम पर क्षेत्र में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वे लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे मतदाताओं के बीच पहुंचते रहे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाया। इसी प्रकार श्री पंडित के कुशल प्रभार व चुनाव संचालन का उदाहरण नगरी नगर पंचायत में नजर आया। जहां भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा को बहुमतो से जीत मिली। साथ ही नगर पंचायत के अधिकांश वार्डो में भी भाजपा ने जीत दर्ज किया है। नगरी नगर पंचायत में भी श्री पंडित ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!