Uncategorized

निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी बन रही भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार – प्रकाश बैस

मिल रही लगातार जीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का परिणाम है - अविनाश दुबे

धमतरी, मगरलोड, पंचायत चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम
जिपं की 6 में से 5 सीट, धमतरी जनपद में 18 और मगरलोड में 15 सीट पर मिली भाजपा को जीत

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के पश्चात अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा जीत की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 में से 5 सीट पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। धमतरी जनपद पंचायत की 25 में से 18 और मगरलोड जनपद पंचायत की 23 में से 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं और जनता की बड़ी जीत है। भाजपा की सरकार धमतरी जिला पंचायत, जनपद पंचायत धमतरी और जनपद पंचायत मगरलोड में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। यह जीत भाजपा के सभी कर्मठ, जुझारू और जोशीले कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। पार्टी की विचारधारा, मोदी की गारंटी और राज्य की विष्णुदेव सरकार की विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाया, जिसका नतीजा ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया है। प्रकाश बैस ने क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वांस जताया कि शेष बची हुई जिला पंचायत सीटों पर भी भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। साथ ही कुरूद और नगरी जनपद पंचायत में भी भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई। भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरी है विकास कार्यों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में समुचित विकास हो रहा है। इसी का परिणाम है कि नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी सफलता के बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीत मिल रही है। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन का परिणाम है। इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत किया है। जिसका परिणाम जीत के रुप में मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!