महापौर रामू रोहरा ने स्कूटी से शहर भ्रमण कर बुनियादी सुविधाओं की जानी जमीनी हकीकत
स्वच्छता, सड़क सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने अधिकारियों को किया निर्देशित

धमतरी। महापौर रामू रोहरा लगातार शहर विकास व बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी कड़ी में वे सुबह अपनी स्कूटी से शहर भ्रमण पर निकले और शहर के विभिन्न वार्डो में पहुंचे और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। सुबह शहर भ्रमण के दौरान महापौर रामू रोहरा ने आम जनता से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान श्री रोहरा ने जाम नालियों, सड़को पर गड्ढे, डंप कचरा, के संबंध में निगम अधिकारियों को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करने और समस्याओं के त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पद मिलते ही आम जनता की समस्या शिकायते के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाती लेकिन इसके विपरित महापौर रामू रोहरा ने जनभावनाओं के अनुरुप जनता के बीच के पहुंचकर सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटे हुए है। इसी का प्रमाण है कि श्री रोहरा अकेले ही अपने दोपहिया पर शहर भ्रमण व निरीक्षण पर निकले। महापौर के इस कार्यशैली से जनता में उनकी प्रशंसा हो रही है।
