Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा का किया निरीक्षण


भखारा। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भखारा का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने सबसे पहले चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। टाइम टेबल की स्थिति जानी। इसके साथ उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधा का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, दवा सप्लाई, स्टोरेज का भी जायजा लिया। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उन्होंने भर्ती मरीजों को भी प्रावधान के अनुरूप सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा। अस्पताल की साफ-सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव नियमित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं से मरीजों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। इंजेक्शन रूम का उपयोग करने कहा। चिकित्सकों की फेकल्टी विषय का बोर्ड लगाने कहा। डॉक्टर ने डिटेल अस्पताल की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद गण छबि निर्मलकर, हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, चक्र सुदर्शन चंदेल, डॉक्टर, स्टाफ डॉ. गौरव बंगानी, आरएमए, नीतु बीरहा, नेत्र सहायक चीतेश साहु, लैब सहायक दिवेश दादर, डेंटल नितेश इकका, मेडिकल सौरभ वर्मा, स्टाफ नर्स ममता साहू, सरिता साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!