Uncategorized

सुशासन तिहार: धमतरी नगर निगम में समाधान पेटी के माध्यम से ले रहे आवेदन

सभापति कौशल्या देवांगन ने जोधापुर वार्ड शिविर का लिया जायजा

धमतरी-सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर निगम धमतरी में जनसुविधाओं को लेकर विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जोधापुर वार्ड में समाधान पेटी की स्थापना की गई है जिसका सभापति कौशल्या देवांगन ने निरीक्षण किया तथा नागरिकों से संवाद और समाधान पेटी के क्रियान्वयन का जायजा लिया।
सभापति कौशल्या देवांगन ने बताया कि सुशासन तिहार सिर्फ एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए एक भरोसेमंद मंच है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक की बात सुनी जाए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। हेल्प डेस्क और समाधान पेटी जैसे प्रयासों से नागरिकों को सीधा संपर्क और शिकायत दर्ज करने का आसान माध्यम मिला है। निरीक्षण के दौरान सभापति ने आम नागरिकों से बातचीत कर हेल्प डेस्क की उपयोगिता पर फीडबैक भी लिया। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे संवेदनशीलता के साथ हर शिकायत का निस्तारण करें। समाधान पेटी की नियमित जांच और प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनता जा रहा है। धमतरी नगर निगम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सेवा सुधार की दिशा में कई सकारात्मक कदम उठाए हैं। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित सेवा देने की सोच से जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का पुल मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!