Uncategorized

राजा देवांगन के नेतृत्व में भखारा कॉलेज में फीस वृद्धि के खिलाफ एनएसयूआई का हल्ला बोल

भखारा- शासकीय महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा (जिला धमतरी) में प्रवेश शुल्क वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में जोरदार घेराव किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराया।महाविद्यालय प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद लगातार एक सप्ताह तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों का समर्थन जुटाया गया। लेकिन ठोस निर्णय न लेने पर आज यह घेराव किया गया।जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया लगातार बढ़ती आर्थिक जिम्मेदारियों की वजह से गरीब और मध्यमवर्गीय विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। यह शिक्षा के अधिकार और समान अवसर की मूल भावना के खिलाफ है।घेराव के दौरान कॉलेज प्राचार्य द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता शांतिपूर्वक उठे।एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र स्वरूप लेगा। इस दौरान तेजप्रताप साहू ,सुदीप सिन्हा ,सौरभ पाल ,हुमन साहू,पुष्पेंद्र साहू,आदित्य बघेल,जगदेव लहरे ,लेखराम यादव,योगेन्द्र साहू,जगेंद्र सिंग ,हार्दिक साहू ,समीर मानिकपुरी ,यश चंद्राकर ,नवीन साहू ,ऋषभ बंजारे ,भीम सिंह राजपूत ,सकुमार यादव,हेमकुमार बंजारे ,युगल बैस , हिमांशु साहू,चंद्रेश साहू ,तुषार यादव सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता एवं कॉलेज छात्र छात्राये उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!