Uncategorized

इंडोर स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु राशि आवंटित किए जाने पर महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त करने पहुंचे वार्डवासी

4 करोड 70 लाख रुपए की मिली स्वीकृति, खिलाड़ियों तथा पार्षदों ने हर्ष के साथ व्यक्त किया संतोष

धमतरी-शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले इंडोर स्टेडियम समय के साथ अनेक समस्याओं के उत्पन्न हो जाने के कारण यहां आने वाले खिलाड़ियों तथा मॉर्निंग के इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों तथा आम जनमानस को परेशानियां हो रही थी इसलिए सुविधाओं को विस्तार देने के लिए खिलाड़ियों तथा पार्षदों के द्वारा निरंतर नगर निगम प्रशासन तथा महापौर रामू रोहरा का ध्यान इस महत्वपूर्ण कार्य की ओर आकृष्ट कराया गया था जिसके लिए अविलंब श्री रोहरा द्वारा संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं खेल मंत्री टंक राम वर्मा को स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु राशि स्वीकृत की मांग की थी जिस पर राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 70 लाख रुपया की स्वीकृति प्राप्त हो गई है जिससे खिलाड़ियों तथा वार्ड के पार्षदगणों जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड कुलेश सोनी, पोस्ट ऑफिस वार्ड चंद्रभागा साहू, रामसागर वार्ड शैलेश रजक ,बनियापारा वार्ड पिन्टू यादव मे हर्ष के साथ ही संतोष व्यक्त किया है और महापौर रामू रोहरा का आभार मानते हुए धन्यवाद दिए हैं। इसके साथ ही वार्ड वासियों ने भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर निगम का आभार मानकर शहर व क्षेत्र के विकास के लिए जिस गंभीरता के साथ महापौर ने अल्प समय में अनेक कार्यों की स्वीकृति दिलाई है जिसमें इनडोर स्टेडियम भी सम्मिलित है के लिए धन्यवाद दिए हैं उक्त अवसर पर नरेंद्र रोहरा विजय मोटवानी,पिंटू यादव आशा लोधी,मुकेश शर्मा,संतराम वर्मा, दूजराम साहू, कमलेश देवँगन,मुन्ना ठाकुर,नंदू लोधी बच्चू सिंह छोकार शरद शर्मा उपस्थित रहे।

शहर का चंहुमुखी विकास मेरी प्राथमिकत -रामू रोहरा

महापौर रामू रोहरा ने एक चर्चा में कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में शहर का प्रत्येक क्षेत्र में चंहुमुखी विकास करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है जिसके लिए प्राथमिकता के साथ हुए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें निगम के सभी पार्षदों के साथ ही राज्य शासन के मुख्यमंत्री एवं समस्त विभाग के मंत्रियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है आने वाले समय में शहर में विकास के क्षेत्र में अनेक नए कार्यों के स्वीकृति के साथ ही शहर की तस्वीर अलग ही दिखाई देगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!