Uncategorized

जैन संतो पर जानलेवा हमले के विरोध में रैली निकालकर जैन समाज द्वारा एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन

घडी चौक से रैली निकल कर पहुंचा गांधी मैदान,सर्वसमाज के लोग भी हुए शामिल

की गई दोषियों पर उचित कार्रवाई व जैन संतो की सुरक्षा की मांग

धमतरी । सिंगोली (म.प्र.) के पास ग्राम कछाला में जैन संतो पर अमानवीय तरीको से हुए जानलेवा हमले के विरोध में विशाल रैली उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा. युवा मनीषी प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 एवं कैवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पू. निपुण श्रीजी म.सा. की सुशिष्या प. पूज्या हंसकीर्ति जी म.सा. आदि ठाणा के पावन निश्रा मे जैन समाज द्वारा आज शाम मकई चौक से रैली निकाली गई जो की गाँधी मैदान पहुंची जंहा सर्वसमाज की उपस्थिति में एस.डी.एम. को राष्ट्रपति के नाम एस.डी.एम. को उचित कार्यवाही व जैन संतों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । रैली व एसडीएम को ज्ञापन सौपने के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाजजन व.सर्व समाजजन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!