Uncategorized

महापौर रामू रोहरा से मिले रेल्वे प्रभावित, अधूरे बहुमंजिला आवास को पूर्ण करा व्यवस्थापन की मांग


धमतरी। रेल्वे प्रभावितों ने निगम पहुंच महापौर को अपना दुखड़ा सुनाया। अधूरे बहुमंजिला पीएम आवास को जल्द पूर्ण करा व्यवस्थापन की मांग की। निगम पहुंचे कली बाई, शिव चौरसिया, अन्नु गोस्वामी, मुस्कान बंगानी, शिवकुमारी, खेमिन वर्मा, जितेन्द्र यादव ने बताया कि वे औद्योगिक वार्ड वासी है। बड़ी रेल लाइन के लिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है। इससे उनकी सिर से छत चली गई है। मजदूरी कर जैसे तैसे अपना जीवनयापन कर रहे है। रेल्वे प्रभावित करीब 287 परिवार के लिए महिमासागर वार्ड में बहुमंजिला पीएम आवास निर्माण किया जा रहा था। जो कि आज तक अधूरा है। इसे ध्यान में रख जल्द अधूरे आवास को पूर्ण कराने की मांग महापौर रामू रोहरा से की गई। साथ ही सिर पर छत के अभाव में होने वाली समस्या से अवगत कराया। महापौर द्वारा उचित अश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!