Uncategorized

पानी के टैंकर का किया पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने वितरण


धमतरी। धमतरी विधानसभा के ग्राम सेमरा (डी), अंगारा, दोनर, पीपरछेड़ी (गा) एवं लिमतरा में 15 वे वित्त मद 2024-25 से स्वीकृत ट्रेक्टर चलित पानी टैंकर का वितरण पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर के द्वारा आगामी गर्मी एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए पानी टैंकर वितरण किया। इन ग्राम पंचायत के ग्रामीण लम्बे समय से पानी टैंकरों की मांग कर रहे थे। नीशू चन्द्राकर ने ग्रामीण उपस्थित में विधि विधान से पूजा पाठ कर हरी झंडी दिखाकर पंचायत के लिए रवाना किया। सेमरा डी. सरपंच सुनीता कमल मंडावी और लिमतरा सरपंच भुनेश्वरी साहू ने बताया की गांव में पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में लोगों को परेशानी हो रही थी, अब टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। वहीं, लोगों को समयानुसार जलापूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। दोनर सरपंच खिलेश्वरी नागरची ने कहा कि पानी टैंकर के अभाव में परेशानी होती थी, जिसके लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष से अनुरोध कर पानी टैंकर की मांग की गई थी, अब लोगों को निर्धारित समय में जलापूर्ति कराने में सहूलियत होगी। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने कहा कि पंचायतों के द्वारा लंबे समय से पानी टैंकर की मांग की जा रही थी जिसे 15 वे वित्त मद 2024-25 से स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका वितरण आज ग्राम पंचायत को किया गया है. इस दौरान पूर्व सरपंच सेमरा डी. रामचंद्र दीवान, पूर्व सरपंच दोनर अवेंद्र देशलहरा,पूर्व सरपंच पीपरछेड़ी गा. दुलेश्वरी भागी निर्मलकर, पूर्व सरपंच लिमतरा फगेश्वरी रूपसेन साहू , पूर्व सरपंच अंगारा ओम बाई साहू,समाजसेवी सतीश चंद्राकर , रत्तीराम साहू पंच, सेक्टर अध्यक्ष हरीश चंद्राकर,इंद्रमन साहू , चुन्नीलाल साहू , मोहन ध्रुव, सुरेन्द्र साहू, चंद्रकुमार साहू, ललित यादव, रामनारायण ध्रुव, प्रेमा यादव व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!