Uncategorized

दानवीर भामाशाह जयंती महोत्सव कुरुद में 24 को


कुरुद। तहसील साहू समाज कुरुद सभी परिक्षेत्र व ग्रामीण साहू समाज के तत्वाधान में तृतीय भामाशाह जयंती महोत्सव एवं शोभायात्रा 24 अप्रैल दिन गुरुवार को पुराना कृषि मंडी प्रांगण कुरूद में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री, प्रमुख अतिथि चंदूलाल साहू अध्यक्ष राज्य भंडार निगम, ताम्रध्वज साहू पूर्व गृह मंत्री होंगे। अध्यक्षता अवनेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी करेंगे। विशेष अतिथि अजय चंद्राकर विधायक कुरूद, गीतेश्वरी हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, मालकराम साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू, देवव्रत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, चितरंजन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, अरुण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, गौकरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, तोरनलाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी, रघुनंदन साहू पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी, केकती साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन तहसील कुरुद, परिक्षेत्र, ग्रामीण साहू समाज तहसील कुरुद द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!