Uncategorized

रुद्री में कल मनाया जायेगा भामाशाह जयंती महोत्सव


धमतरी । साहू समाज के गौरव दानवीर भामाशाह जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में परिक्षेत्र साहू समाज रूद्री द्वारा 23 अप्रैल बुधवार साहू समाज भवन रूद्री, में मनाया जावेगा। कार्यक्रम में शोभायात्रा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी 18 ग्रामो के समाज के लोग शामिल होंगे। साहू समाज रुद्री के पदाधिकारी पुराणिक साहू नें बताया कि प्रात: 8 बजे भक्त माता कर्मा एवं भामाशाह की महा आरती के बाद कलश यात्रा प्रात: 8.30 बजे निकलेगी तत्पश्चात रक्तदान शिविर प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक, स्वास्थय परीक्षण शिविर प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगा। जिसमे धमतरी जिले के चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। समाज द्वारा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कैरियर गाईडेंस कार्यकम का भी कार्यक्रम रखा गया है। 11 बजे से 12 बजे तक विभिन्न विषय के विशेषज्ञ बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। तत्पश्चात अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम होगा जिसमे मुख्य अतिथि ओंकार साहू विधायक प्रमुख अतिथि अरूण सार्वा अध्यक्ष जिला पंचायत, होंगे। अध्यक्षता अवनेन्द्र साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि रंजना डीपेन्द्र साहू पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथिगण गौकरण साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मीनाराण साहू पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ केशव साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गोपाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज धमतरी, अनिता मुकेश यादव जनपद सदस्य, रूद्री लक्ष्मी तरूण बयां सरपंच रूद्री, पार्वती मोहित साहू जनपद सदस्य, सोरम डोमेश्वरी साहू सरपंच श्यामतराई, फागूराम साहू सरपंच भटगांव होंगे। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों, वरिष्ठजनों, सहित अलग अलग क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों समाज जनों का सम्मान किया जावेगा। तथा रात्रि में छत्तीसगढ़ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा का कार्यक्रम होगा। परिक्षेत्र एवं ग्रामीण पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!