Uncategorized

सनातन धर्म विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है – दीपक ठाकुर

पंचमुखी हनुमान नगर में हुआ सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन


धमतरी। पंचमुखी हनुमान नगर में समस्त ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधि गण द्वारा सामुदायिक भवन हेतु भूमिपूजन किया गया। पंडित राजेश दुबे द्वारा शुभ मुहूर्त पर पूजा आयोजित की गई जिसमें हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल एवं सरपंच फकीरचंद वर्मा एवं सीमंत साहू, त्रिलोक जैन, टंडन जी, भीष्म सोनी, एवं समूचे कॉलोनीवासी मातृ शक्ति द्वारा मिलजुलकर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने कहा कि मुझे जो भी पहली निधि प्राप्त होगी उसे वो रत्नाबांधा गांव के जल प्रबन्धन में देंगे, और उन्होंने कार्य को वादे अनुरूप आगे भी बढ़ाया। उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर फकीर वर्मा ने हर संभव सहायता करने हेतु आश्वस्त किया है। दीपक सिंह ठाकुर ने कॉलोनीवासियों को सहयोग दिलवाने का वचन दिया। उन्होने कहा सनातन धर्म विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!