Uncategorized

आंधी-तूफान के साथ हुई लगातार तेज बारिश,शहर के कई वार्डो में भरा पानी,निगम के दावों की फिर खुली पोल

धमतरी जिले में आज गुरुवार को आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। करीब दोपहर तीन बजे से ढाई घंटे तक लगातार हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।इधर, नगर निगम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे, लेकिन बारिश में यह व्यवस्था फेल होती नजर आई। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आमापारा देवश्री टाकीज रोड बठेना गोकुलपुर मकेश्वर वार्ड बस्तर गैरेज क्षेत्र स्टेशन पारा सहित कई इलाको में जलभराव की समस्या रही.आमापारा देवश्री टॉकीज क्षेत्र में कई दुकानों घरो में पानी घुस गया जिससे लोग परेशान होते रहे.हालांकि, इस बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत जरूर मिली।

*कई जगह पेड़ गिरे, बिजली खंभो और ट्रांसफार्मरों में खराबी आई*

तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे है बिजली खंभो और ट्रांसफार्मरों में खराबी आई है.जिससे घंटो से बिजली गुल है.इससे पानी सप्लाई व्यवस्था भी चरमरा गई है.बिजली विभाग सुधार कार्य में जूता हुआ है.

*किसानों के लिए बारिश बना संकट*

बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। इस समय खेतों में फसल की कटाई-मिंजाई का कार्य चल रहा है, ऐसे में बारिश से फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। सब्जी और आम के फसल भी प्रभावित होगी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!