Uncategorized

जल शुद्धि संयंत्र में रोजाना की जाती है गुणवत्ता जांच: नागरिकों को मिल रहा स्वच्छ और सुरक्षित पानी

हमारा लक्ष्य है प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित जल पहुंचाना-रामू रोहरा

जल जीवन का आधार है, नागरिकों को सुरक्षित जल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है-आयुक्त प्रिया गोयल

शुद्ध जल के लिए वैज्ञानिक तरीकों से हर दिन किया जाता है परीक्षण-अखिलेश सोनकर

धमतरी-नगर निगम क्षेत्रवासियों को शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम धमतरी पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। जल शुद्ध संयंत्र में अत्याधुनिक तकनीकों से हर स्तर पर जल की गुणवत्ता की जांच की जाती है, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।ज्ञात हो कि नगर निगम द्वारा संचालित जल संयंत्र में रोजाना जल के रंग, गंध, स्वाद, तापमान, पीएच, टीडीएस, रेसिडुअल क्लोरीन, बैक्टीरिया, हार्डनेस और अमोनिया जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों की नियमित जांच की जाती है। यह जांच फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान प्रति घंटे, साथ ही प्री-क्लोरीनेशन और पोस्ट-क्लोरीनेशन समय पर प्रतिदिन आठ बार की जाती है। इसके अलावा, नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर नगर के विभिन्न वार्डों से रैंडम नमूने लेकर जांच की जाती है।महापौर रामू रोहरा ने बताया कि फिल्टर प्लांट में प्रशिक्षित तकनीशियनों की सहायता से पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। यह कार्य न केवल तकनीकी रूप से, बल्कि जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाता।आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित जल पहुंचे। इसके लिए हमारी टीम हर स्तर पर गुणवत्ता की जांच कर रही है। हम नागरिकों की शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हैं और त्वरित जांच कराते हैं।आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा जल जीवन का आधार है। नागरिकों को सुरक्षित जल देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी टीम हर दिन मानकों के अनुरूप परीक्षण करती है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं।जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा शुद्ध जल के लिए वैज्ञानिक तरीकों से हर दिन परीक्षण किया जाता है। हमारा पूरा प्रयास है कि धमतरी नगर की जनता को गुणवत्तायुक्त पेयजल मिले। फिल्टर प्लांट पर हर प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!