Uncategorized

नालियों में न डाले कचरा व पॉलीथिन, स्वच्छता है हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी-रामू रोहरा

पीडी नाला की हुई फिर सफाई, महापौर ने किया निरीक्षण, स्वच्छता कार्य पर नागरिको ने किया संतोष व्यक्त

महापौर रोजाना फील्ड में पहुंचकर प्रति दिन सफाई कार्य का ले रहे जायजा
सफाई कार्य में करे सहयोग, आश्यकतानुसार रात में भी चलाएंगे कचरा गाडिय़ां

धमतरी। नगर निगम द्वारा बारिश के पूर्व लगातार बड़े नालो की सफाई कराई जा रही है इसी कड़ी में पी डी नाला की सफाई फिर करवाई गई.सफाई कार्य पर डॉ हीरा महावर व अन्य नागरिको ने संतोष व्यक्त किया व महापौर रामू रोहरा के इस अभियान की प्रसंशा की.साथ ही आमजनता से अपील की है कि डिस्पोजल झिल्ली का प्रयोग न करे व नाले मे कचरा न डाले.सफाई कार्य में सभी अपना सहयोग दे.ज्ञात हो किन महापौर रामू रोहरा द्वारा लगातार जारी सफाई अभियान के स्वच्छता कार्यो का निरीक्षण कर रहे हैं जिसके तहत आज भी उन्होंने सफाई कार्य का निरीक्षण किया.और सफाई कर्मियो को निर्देशित किया.महापौर रामू रोहरा खुद फील्ड में पहुंचकर प्रति दिन सफाई कार्य का जायजा ले रहे। उन्होंने कहा,हम चाहते हैं कि इस बार बरसात में धमतरी को जलभराव से मुक्ति मिले। आवश्यकता अनुसार रात में भी कचरा गाडिय़ां कचरा उठांएंगे बस नागरिक स्वच्छता में सहयोग करे। श्री रोहरा ने कहा कि नालियों में पॉलीथिन डिस्पोजल रोज निकाला जा रहा है, लेकिन उतनी मात्रा में दूसरे दिन वह फिर आ जाता है। यही कारण है कि निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है.सभी व्यापारी एवं आम जनता से अनुरोध है किया है कि पॉलीथीन और डिस्पोजल नाली में न डालें.व्यापारियों से भी सहयोग की अपील है। शहर में चलने वाले सभी कचरा वाहनों में रूट चार्ट लगाया गया है, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कचरे को नियमित रूप से कचरा गाड़ी में ही डालें और सड़क या गलियों में न फेंके।नगर निगम का लक्ष्य न केवल सफाई अभियान चलाना है, बल्कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना भी है। यह सफाई अभियान तब ही सफल होगा, जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और सफाई बनाए रखने में सहयोग करे.घरो दुकानों में डस्टबिन रखे.कचरा व पॉलीथिन डस्टबिन में ही डाले।
नालिया पानी निकासी के लिए है, कूड़ादान नहीं
महापौर ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नालियां पानी की निकासी के लिए होती हैं, न कि कूड़ादान समझकर भरने के लिए। सभी नागरिक अपने-अपने घर और दुकानों से निकलने वाले कचरे को कूड़ेदान में ही डालें। सफाई कर्मियों की मेहनत तभी सार्थक होगी, जब शहरवासी भी जि़म्मेदारी से सहयोग करेंगे.नालियों में कचरा फेंका जा रहा है, जिससे नालियों का बहाव पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है. नालियों को कूड़ेदान बना देना एक चिंताजनक स्थिति बनती जा रही है, जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
हमारा लक्ष्य स्वच्छ और हरित शहर बनाना है

महापौर रामू रोहरा ने कहा हमारा लक्ष्य स्वच्छ और हरित शहर बनाना है। नगर निगम निरंतर इस दिशा में कार्य कर रहा है। सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। उन्होंने निगम कर्मचारियों और नागरिकों से भी अपील की कि वे सफाई अभियान में सहयोग करें।स्वच्छता को लेकर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है.
नगर निगम के सफाई अभियान में सबका सहयोग आवश्यक
श्री रोहरा ने अपील की है कि सभी स्वच्छता के इस प्रयास में अपना सहयोग दें और कचरा प्रबंधन में निगम का साथ दें। स्वच्छता ही सेवा है, और इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।अभियान में श्री रोहरा ने जनता की भागीदारी को अहम बताया है और सभी नागरिकों से स्वच्छता को लेकर जागरूक होने की अपील की है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!