Uncategorized

गंगरेल आए सैलानी के साथ लूट और चाकू से हमला मामले में छह गिरफ्तार

धमतरी।गंगरेल घूमने आए युवक से चाकू बाजी कर लूट की घटना हुई है। ऐसे लोगों के कारण से ही पर्यटन क्षेत्र बदनाम होता है। महज ₹800 के लिए सैलानी पर चाकू से हमला कर दिया। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक मनोज मरकाम कांकेर से गंगरेल में मां अंगारमोती दर्शन के लिये घर से गंगरेल धमतरी के लिये निकला। बस से अंबेडकर चौंक धमतरी पहुंकर गंगरेल जाने के लिये आटो लिया। लिफ्ट लेकर मरादेव पहुंचा इसके बाद गंगरेल पैदल जा रहा था तभी धमतरी की तरफ से स्कूटी में तीन लड़के आ रहे थे। जिन्हे लिफ्ट मंगा। पूछने पर अंगारमोती मंदिर जाना बताया। बैठाने के बाद और आगे में तीन लोग रूके जो बाइक में थे। जहां पर रुक गए। आगे जाने की बात कही तो थोड़ा देर बाद आगे जाकर गंगरेल गार्डन के नीचे गाड़ी रोक कर गाली गलौच व मारपीट करने लगे। वही एक लड़के ने बटंची चाकू निकाल धमकाने लगे और 800 रूपये को जबरदस्ती छीन लिया। मना करने पर अपने पास में बटंची चाकू से वार किया गया। जिससे एक पैर के जांघ में चोंट आई है। चिल्लाने पर सब भाग गए। जिसके बाद युवक ने रुद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। सोमवार की रात ही आमापारा एवं अन्य वार्डों से 6 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा।इस मामले में आरोपियों
प्रवीण यादव पिता देवेंद्र यादव आमापारा, टोमेश्वर ध्रुव उर्फ लल्ला पिता स्व राकेश ध्रुव कोष्टापारा,हिमेश बंजारे उर्फ़ मुन्ना पिता रमेश बंजारे आमापारा और संजय लहरे पिता हेमचंद विवेकानंद कॉलोनी धमतरी के खिलाफ BNS की धारा 311 के तहत कार्यवाही की है। दो आरोपी नाबालिग है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि इस मामले में छह आरोपी को पकड़ा गया है।जिसमें से दो आरोपी विधि से संघर्षरत बालक है। सभी धमतरी के निवासी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!