Uncategorized

नगर घड़ी को हटाने के प्रयासों के बजाय घड़ी को सुधरवाने पर महापौर दे ध्यान – आकाश गोलछा

शहर ब्लाक 1 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा धरातल में विकास पर नहीं है रुचि सिर्फ घोषणाओं पर दिया जा रहा ध्यान

जल्द नगर घड़ी को सुधारा नहीं गया तो शहर ब्लॉक 1 कांग्रेस होगी आंदोलन को मजबूर

धमतरी। नगर घड़ी शहर की शान है। शहर की पहचान है। लेकिन उक्त घड़ी चौक को ही तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इसके विपरित जनमानस के भावनाओं के अनुरुप नगर घड़ी को तोडऩे के बजाय सुधरवाने का प्रयास होना चाहिए। उक्त बाते शहर ब्लॉक 1 कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कही।
श्री गोलछा ने आगे कहा कि जिस नगर घड़ी को लेकर बीते 5 सालो में भाजपाईयों ने हल्ला मचाया आज निगम की सत्ता मिलते ही उसी घड़ी को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। जनता इसका विरोध कर रही है। ऐसे में जनमानस की भावनाओं के अनुरुप जनमत कराये जाना चाहिए। इसके बाद निर्णया लिया जाना चाहिए। नगर घड़ी को तोड़े जाने से बेहतर होगा कि घड़ी को सुधरवाकर शहरवासियों को सुविधा प्रदान की जाए। श्री गोलछा ने आगे कहा कि जब से निगम में भाजपा की सत्ता आई है महापौर रामू रोहरा बने है तब से नगर घड़ी के खिलाफ षडयंत्र हो रहा है। ऐसे में महापौर को विकास पर ध्यान देना चाहिए न कि नगर घड़ी को हटाने पर। धरातल मे विकास नजर नहीं आया है। सिर्फ हवाहवाई घोषणाएं हो रही है। वाहवाही लूटने कांग्रेस सरकार में स्वीकृत कार्यो को निरस्त कर पुन: स्वीकृति प्रदान करने का दिखावा किया जा रहा है। शहर वासियों को बुनियादी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही है। सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता का बुरा हाल है।
शहर ब्लॉक 1 कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि पूर्व में जब नगर घड़ी को तोडऩे की बात सामने आई तो उन्होने इसका पूरजोर विरोध किया और जनमानस की भावनाओं को नगर निगम के जिम्मेदार लोगो के समक्ष रखा। यदि जल्द ही नगर निगम नगर घड़ी को नहीं सुधरवाती है तो अध्यक्ष आकाश गोलछा, महामंत्री आशुतोष खरे, कोषाध्यक्ष सूरज पासवान, उपाध्यक्ष रुद्रा साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शहर ब्लाक 1 कांग्रेस द्वारा आंदोलन किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!