Uncategorized

बाइक में सायकल को मारी ठोकर,3 घायल

बीती रात्रि बस्तर रोड काली मंदिर के पास हुआ हादसा

कल रात शहर में एक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे तीन लोग घायल हो गए उन्हें उपचार हेतु जिलाअस्पताल पहुँचाया गया.
मिली जानकरी के अनुसार सड़क हादसा बस्तर रोड काली मंदिर के पास हुआ.जंहा साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी.दुर्घटना में सायकल सवार सहित तीन लोग घायल हो गए.जिन्हे रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान,डोमन साहू के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां साइकिल सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया.बता दे की घायलों में सायकल सवार सतीश यादव 28 वर्ष सोरिद भर्री पारा सहित राकेश सिन्हा 35 वर्ष कसावाही राहुल साहू 29 वर्ष सोरिद शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!