Uncategorized

भाजपा सरकार के ध्वस्थ कानून व्यवस्था से जनता में आक्रोश का वातावरण , आये दिन हो रही हत्या – ओंकार साहू

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने राज्य की विफल कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार अपराध के सारे रिकार्ड तोड़ चुका है। कानून व्यवस्था से अपराधियों के गठजोड़ ने नागरिकों का जीवन दूभर कर दिया है और शांति- व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी है। प्रति माह प्रदेश में दर्जनों लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने आगे कहा पुलिस द्वारा अपराधियों को सट्टा का संरक्षण दिया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में जिस तरह से अपराध बढ़ रहे हैं, वह चिंता का विषय है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर वह पूरी तरह से मौन है। अपराधी बेलगाम और हौसले बुलंद हो चुके हैं। अभी हालही में धमतरी में एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। मर्डर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी युवक चाकू से लगातार एक युवक पर 25 से 30 बार वार करते दिखा है।आरोपी ने वारदात के बाद खून से सने चाकू की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साथ ही धमकी भरा संदेश भी लिखा कि सबको मारूंगा, जेल में मेरा राज है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | इससे सिद्ध होता है विष्णु देव साय के भाजपा सरकार में अपराधियों को बदहाल कानून व्यवस्था से कोई डर नहीं है और विष्णु देव साय की सरकार प्रदेश के कानून व्यवस्था को संभालने पूरी तरह विफल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!