अवैध शराब परिवहन व बिक्री पर चौकी बिरेझर ने की कार्यवाही,30 पौवा देशी शराब जप्त

चौकी बिरेझर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कचना निवासी लोकेश जांगड़े अपने एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के डिक्की में सफेद प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में देशी शराब रखकर बिक्री हेतु कचना अस्पताल रोड के नीचे क्षेत्र में मौजूद है। सूचना की तस्दीक व त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकेश जांगड़े पिता नरेंद्र जांगड़े 22 वर्ष निवासी ग्राम कचना, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद बताया।आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष प्लास्टिक बोरी में रखे गए 22 पौवा देशी रोमियो मसाला शराब 8 पौवा शोले देशी मसाला शराब
कुल मात्रा:5.400 बल्क लीटर
कीमत: 3,000 रुपये,शराब बिक्री की नगदी: 300 रूपये
प्रयुक्त वाहन एचएफ डीलक्सअनुमानित कीमत 60,000.रूपये जप्त किया गया है.उक्त मामले में चौकी बिरेझर में अपराध क्रमांक 174/25 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
