Uncategorized

मगरलोड पुलिस ने चोरी की चार स्कूटी,मोटरसायकल के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

मगरलोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है,जिसमें चोरी की गई चार दोपहिया वाहन एवं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
थाना मगरलोड स्टॉफ गश्त के लिए ग्राम मेघा की ओर रवाना था।इसी दौरान मगरलोड अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो अलग-अलग संदिग्ध स्कूटियों में चार युवक बैठे मिले।
एक वाहन सफेद रंग की हीरो डेस्टिनी स्कूटी (बिना नंबर प्लेट) तथा दूसरा काला-मेहरून रंग की एक्टिवा व चारों व्यक्तियों को संदेह के आधार पर थाना लाया गया और गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर उन्होंने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई चार दोपहिया वाहनों को चोरी कर अपने पास रखना स्वीकार किया.आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों में मेघराज उर्फ मेघू निषाद पिता गौकरण निषाद, 20 वर्ष ग्राम ठेकला,थाना मगरलोड, पोखन निषाद पिता कुमार निषाद, 20 वर्ष ग्राम मोहरेंगा, थाना मगरलोड,लक्ष्मण उर्फ लक्की निर्मलकर पिता गोपीराम, 21 वर्ष ग्राम आमाचानी, पोषण ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव, 18 वर्ष
ग्राम मोहरेगा, चौकी करेली बड़ी शामिल है.उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मगरलोड,प्रआर. दीनू मारकंडे,विरेंद्र चंद्राकर,आर. किशन सोनकर,कीर्तन सोनकर, प्रफुल्ल रात्रे,अश्वन साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!